Updated on MAY 2021

प्रश्न :1 दिल्ली में कितने रैन बसेरे हैं?
उत्तर: दिल्ली मैं 209 रैन बसेरे हैं। इसमें से 4 आइसोलेशन सेंटर का विवरण इस प्रकार है।
1. द्वारका, सेक्टर -3, फेज -3, ग्राउंड फ्लोर, आइसोलेशन केंद्र (पुरुष)
2. द्वारका, सेक्टर -3, फेज -3, पहली मंजिल, आइसोलेशन केंद्र (महिला)
3. गीता कॉलोनी, पहली मंजिल आइसोलेशन केंद्र (पुरुष)
4. गीता कॉलोनी, दूसरी मंजिल आइसोलेशन केंद्र (महिला)
प्रश्न :2 वे कहाँ स्थित हैं?
उत्तर: कृपया संलग्न A देखे
प्रश्न :3 क्या वे ठहरने के लिए शुल्क लेते हैं?
उत्तर: रैन बसेरों मै किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है
प्रश्न :4 प्रवेश के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर: प्रवेश के लिए कुछ भी आवश्यक नहीं है
प्रश्न :5 पारिवारिक आवास कहाँ उपलब्ध है
उत्तर: कृपया संलग्न B देखे
प्रश्न :6 एक अकेली महिला कहां रह सकती है
उत्तर: कृपया संलग्न C देखे
प्रश्न :7 रैन बसेरे में कोई कितनी देर रुक सकता है
उत्तर: जब तक चाहें रह सकते हैं
प्रश्न :8 क्या एक निवासी को रैन बसेरे में भोजन मिल सकता है
उत्तर: सभी रैन बसेरों मैं दोपहर और रात्रि का भोजन दिया जाता है
प्रश्न :9 रैन बसेरों में किस तरह का खाना दिया जाता है
उत्तर: रैन बसेरों मैं जन आहार योजना के मुताबिक़ खाना दिया जाता है
प्रश्न :10 क्या खाने का शुल्क लिया जाता है
उत्तर: खाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है
प्रश्न :11 क्या रैन बसेरों में कोविड केयर दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है
उत्तर: सभी रैन बसेरों मैं कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है, जैसे कि फेस मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग आदि।

 

DUSIB संलग्न A Click Here
DUSIB संलग्न B Click Here
DUSIB संलग्न C Click Here
© 2024 Delhi Shelter. All rights reserved.
                                        Last Updated: February 28, 2024 11:45 AM
Designed and developed by Saurabh Kumar and Deepak Kaushik
Maintained by DUSIB.